Jamshedpur: जमशेदपुर के तीन जेलों को UCIL ने दी नई एंबुलेंस, कैदियों के स्वास्थ्य आपातकाल के लिए बड़ी सुविधा

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल में कैदियों की स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं। यह सुविधा सीएसआर मद के तहत प्रदान की गई है।

समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तीनों एंबुलेंसों की चाबियां जेल काराध्यक्षों को सौंपते हुए कहा कि इन वाहनों का संचालन पूर्ण जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी बीमार कैदी को समय पर उपचार उपलब्ध कराना आवश्यक है।

उपायुक्त ने बताया कि कई बार कैदियों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति में उन्हें एमजीएम अस्पताल या रांची रेफर करना पड़ता है। अब एंबुलेंस समय पर उपलब्ध होने से इलाज में देरी रोकी जा सकेगी और स्वास्थ्य प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार होगा।

उपायुक्त ने यूसीआईएल प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहयोग जिला प्रशासन के लिए अत्यंत उपयोगी और मानवीय संवेदनशीलता से जुड़ा कदम है। इस पहल से कैदियों को आपात स्वास्थ्य सेवाएँ तेजी से उपलब्ध कराई जा सकेंगी और तीनों जेलों की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी।

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time