जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा मनीफिट रोड नंबर 07 में मुख्य बड़े नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से शिकायत की थी कि बरसात के दौरान नाले का पानी सड़कों और आसपास के घरों में घुस जाता है, जिससे उनके जीवन में परेशानी होती थी।
जनता दल (यू) के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल महामंत्री गंगाधर पांडे, और अन्य नेताओं ने बताया कि बस्तीवासियों की समस्या विधायक सरयू राय के समक्ष उठाई गई। विधायक ने जुस्को प्रबंधन को पत्र लिखकर नाले के निर्माण की अनुशंसा की। इसके बाद टीएसयूआईएसएल (जुस्को) ने निर्माण कार्य आरंभ कर दिया।
बड़ा नाला निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी और संतोष का माहौल है। बस्तीवासियों ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि यह परियोजना बरसात में पानी की समस्या को पूरी तरह हल करेगी।


















































