Jamshedpur: जमशेदपुर में दिव्यांगजनों के लिए ई-ट्राई साइकिल वितरण, प्रशस्ति पत्रों से सम्मान

जमशेदपुर:  विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम और जिला सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 10 दिव्यांगजनों को ई-ट्राई साइकिल प्रदान की। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिनिधित्व कर चुके दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा, “समाज तभी प्रगतिशील माना जा सकता है जब दिव्यांगजनों के लिए समावेशी वातावरण, समान अवसर और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया जाए।”

इस वर्ष की थीम — “Fostering disability inclusive Societies for advancing Social Progress” — के अनुरूप कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। अधिकारियों, दिव्यांगजन प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों ने दिव्यांगजन-हितैषी नीतियों, अवसरों और सेवाओं को और मजबूत बनाने पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिव्यांगता के प्रकार, सहायता प्रावधान और तकनीकी सहयोग के विषय में जानकारी दी। इससे दिव्यांगजन और उनके परिवारों को उपलब्ध संसाधनों और योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time