Bahragora: मुआवज़ा लेने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा, सर्विस रोड बनी मौत का कॉरीडोर

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-18 और NH-49) की सर्विस रोड इन दिनों शैक्षणिक संस्थानों के लिए मौत का कॉरीडोर बन गई है। भू-स्वामियों द्वारा अवैध कब्ज़ा और NHAI की कथित खराब डिज़ाइन मिलकर सड़क को बेहद खतरनाक बना रहे हैं।

बहरागोड़ा महाविद्यालय और प्लस टू उच्च विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी रोज़ाना इसी मार्ग से गुजरते हैं और हर दिन खतरा उठाते हैं।

भू-राजस्व विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के लिए चिन्हित जमीन का भुगतान महीनों पहले कर दिया था। इसके बावजूद कई भू-स्वामी NHAI द्वारा अधिग्रहित जमीन खाली नहीं कर रहे हैं।

पुराने भवनों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब भी पहले की तरह चल रहे हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। पैदल चलने वालों के लिए पथ तक नहीं बचता।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि असली समस्या NHAI की डिज़ाइन खामी से शुरू हुई।

जमशेदपुर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले भारी मालवाहक ट्रकों को मुख्य राजमार्ग के बजाय इसी सर्विस रोड से गुजरना पड़ रहा है। इससे यह संकरी सड़क बोझिल और असुरक्षित हो गई है।

 

आम लोगों और विद्यार्थियों को जोखिम भरे हालात में चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन और NHAI से तत्काल अतिक्रमण हटाने, डिज़ाइन सुधारने और सर्विस रोड को सुरक्षित बनाने की मांग तेज कर दी है।

Spread the love
  • Related Posts

    Workshop : डालसा की ओर से वाहन दुर्घटना दावा पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, दुर्घटना होने के बाद 60 दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करना अनिवार्य

    जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को लोक अदालत हॉल में वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में…

    Spread the love

    Jamshedpur: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय

    चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे कार्यरत जमशेदपुर : साकची स्थित गुप्ता लॉज में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time