Seraikela : कपाली पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, करोड़ों के नेटवर्क का खुलासा

  • ब्राउन शुगर, स्कूटी और मोबाइल बरामद, महिला पेडलर गिरफ्तार
  • गुप्त सूचना पर कार्रवाई, भारी मात्रा में नशा बरामद

सरायकेला : कपाली थाना पुलिस को नशा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 16 ग्राम ब्राउन शुगर, एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा एक स्कूटी (संख्या JH05DJ-2883) जब्त की है। हालांकि, इस दौरान आदित्यपुर निवासी ब्राउन शुगर सप्लायर मोहम्मद फिरदौस (उम्र लगभग 27 वर्ष) अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। कपाली थानेदार धीरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि आदित्यपुर का एक युवक कपाली क्षेत्र में आकर ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा के नक्सल प्रभावित गांव दुवेन्द्री में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम

पूछताछ में महिला पेडलर की भूमिका उजागर

कार्रवाई के दौरान पुलिस को इस अवैध कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिले। जांच में सामने आया कि इस नशा नेटवर्क में एक महिला पेडलर रेशमा परवीन (उम्र लगभग 44 वर्ष) और उसका पति मोहम्मद परवेज अंसारी भी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेशमा परवीन को कपाली के हासांडूंगरी, काला ईद भट्टा के पास स्थित एक किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रेशमा परवीन ने स्वीकार किया कि मोहम्मद फिरदौस उसे ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था, जिसे वह कपाली क्षेत्र में बेचती थी। महिला मूल रूप से आदित्यपुर की रहने वाली है और पिछले तीन महीनों से कपाली में रह रही थी।

इसे भी पढ़ें : Gua : घने कोहरे की चादर में लिपटा गुवा शहर, जनजीवन प्रभावित, थमी शहर की रफ्तार

फरार आरोपी की तलाश तेज, नशा कारोबारियों में हड़कंप

पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। फरार आरोपी मोहम्मद फिरदौस की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से कपाली और आसपास के क्षेत्रों में नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। इस छापेमारी दल में थानेदार धीरंजन कुमार के साथ कई सब-इंस्पेक्टर, टाइगर के जवान और अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Spread the love

Related Posts

Gua : मेघाहातुबुरु में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक

गुवा : मेघाहातुबुरु निवासी ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला (लगभग 38 वर्ष) ने शुक्रवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव, थाना पहुंचा मामला 

गुवा : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाना पहुंच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time