Gua : सारंडा के नक्सल प्रभावित गांव दुवेन्द्री में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम

  • जरूरतमंद ग्रामीणों को राहत सामग्री और कृषि संसाधन वितरित
  • दूरस्थ गांव में सीआरपीएफ की जनकल्याणकारी पहल

गुवा : सारंडा वन क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती गांव दुवेन्द्री में 26 बटालियन, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट राजीव रंजन के दिशा-निर्देश पर ए/26 बटालियन द्वारा आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व कंपनी कमांडर निरीक्षक जीडी अमरेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान गांव के जरूरतमंद परिवारों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल, रात के समय रोशनी के लिए सोलर लालटेन, छाता, घरेलू उपयोग के लिए पतीला (डेगचा) तथा आवास निर्माण के लिए टीन शीट का वितरण किया गया। इस पहल से ग्रामीणों को दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में बड़ी राहत मिली। दुर्गम और संसाधनविहीन क्षेत्र में सीआरपीएफ की यह पहल ग्रामीणों के लिए सहारा साबित हुई।

इसे भी पढ़ें : Gua : घने कोहरे की चादर में लिपटा गुवा शहर, जनजीवन प्रभावित, थमी शहर की रफ्तार

कृषि और खेल सामग्री से बढ़ा ग्रामीणों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों के बीच मक्का, करेला, उड़द, हरी सेम और टमाटर के बीज वितरित किए गए, ताकि उनकी आजीविका को सशक्त बनाया जा सके। इसके साथ ही गांव के युवाओं को खेल-कूद के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल नेट, वॉलीबॉल नेट, क्रिकेट बैट और क्रिकेट बॉल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उप निरीक्षक जीडी जाकीर हुसैन, गांव के मुंडा विकास हुनढुंगा तथा पुलिस प्रतिनिधि के रूप में सहायक उप निरीक्षक जूलियस इक्का उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सीआरपीएफ द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है और क्षेत्र में शांति व विकास को बढ़ावा मिलता है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन,  मानव श्रृंखला बना नशा के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

जमशेदपुर  : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए राज्यव्यापी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली के साथ समापन…

Spread the love

Jamshedpur : एसआइआर के लिए फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज बनाने पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए कोई भी नागरिक फर्जी या अनाधिकृत दस्तावेज न बनवाए और न ही ऐसा प्रयास करें। ऐसा करने वालों पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time