जमशेदपुर: उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए खनिज टास्क फोर्स द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस सिलसिले में अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, शताब्दी मजूमदार ने शहरी क्षेत्रों में औचक जांच की.

क्वार्ट्जाइट का अवैध भंडारण
एक अन्य कार्रवाई में, जिला खनन कार्यालय ने गुप्त सूचना के आधार पर धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत मौजा कनास में लगभग 40 MT quartzite (एक रूपांतरित चट्टान है जो लगभग पूरी तरह से खनिज क्वार्ट्ज से बनी होती है) खनिज का अवैध भंडारण पकड़ा. इसे विधिवत्त जब्त किया गया और ग्राम प्रधान बिरजू मुर्मू को जिम्मेनामा पर सौंपा गया. इस मामले में धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.

वाहनों की जांच और जब्ती
इस जांच के दौरान मानगो थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन कर रहे वाहन संख्या JH05CE – 7524 को रोका गया. इसी तरह, उलीडीह थाना क्षेत्र में भी वाहन संख्या BR16G – 9151 को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया. इन दोनों वाहनों में वैध परिवहन चालान नहीं पाए गए, जिसके बाद इन्हें जब्त कर मानगो और उलीडीह थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कीताडीह का आबिद खान 30 लाख की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, परसुडीह पुलिस की बड़ी सफलता
There is no ads to display, Please add some



















































