Jamshedpur : साकची गोलचक्कर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : 100 से अधिक तोते जब्त, दो गिरफ्तार

  • गुप्त सूचना पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

जमशेदपुर : रविवार की शाम साकची गोलचक्कर पर वन विभाग ने अवैध वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता से बड़ी संख्या में तोते शहर में सप्लाई के लिए लाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ऑटो को रोका, जिसमें पेटियों में बंद कर दर्जनों तोते लाए जा रहे थे। तलाशी के दौरान 100 से अधिक तोते बरामद किए गए। इस दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो सीधे तौर पर इस तस्करी में शामिल बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच ने पुनः निभाया सामाजिक दायित्व, टुसू पर्व के उपलक्ष्य में जरूरतमंद महिलाओं में साड़ी का किया वितरण

वन विभाग की गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ जारी

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि कोलकाता से और भी तोते शहर में लाए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया है। इस जानकारी के बाद वन विभाग की टीम आरोपियों को साथ लेकर विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है, ताकि अन्य तोतों की भी बरामदगी की जा सके। विभाग का कहना है कि यह संगठित तस्करी का हिस्सा है और इसके पीछे बड़े नेटवर्क की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोवाली से अपहृत चार माह का बच्चा सकुशल बरामद, अपहर्ता महिला गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

मामले को लेकर डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि जब्त किए गए सभी तोते कोलकाता से लाए गए थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे और बरामदगी की संभावना है। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों की तस्करी एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्दी की आड़ में अपराधियों जैसा व्यवहार समाज के लिए अभिशाप, भोजपुर के शाहपुर में युवक के एन्काउंटर में शामिल दोषियों पर हो कार्रवाई : डॉ पवन पांडेय

जमशेदपुर : झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी नवयुवक भरत भूषण तिवारी के एन्काउंटर पर गंभीर सवाल…

Spread the love

Gua : जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गुवा : किरीबुरू पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time