जमशेदपुर : पत्रकार एकता मंच कोल्हान ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए सोमवार को टुसू पर्व के उपलक्ष्य में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया. कार्यक्रम का आयोजन किताडीह सरना मार्शल क्लब में किया गया. मौके पर ट्रस्टी सह संरक्षक गोविंदा पति ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड में बड़े धूमधाम एवं उत्साह से मनाया जाता है. उक्त पर्व में लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं. ऐसे में गरीब एवं निचला तबका इससे वंचित न रह जाए, इसलिए संस्था की ओर से महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया. मौके पर, महासचिव सुनील पांडे, सलाहकार विजय कुमार चंद्रवंशी, वरीय सदस्य शहजादा खान, जिला प्रभारी मनीष ओझा, आईटी सेल सह प्रभारी गुणाधर गोप, शिवरंजन, सदस्य कामदेव कुमार, , दिनेश मुदी, परमबीर पात्रो, पश्चिम कीताडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य द्रोपदी मुंडा, वार्ड सदस्य आशा ईचागट्टू, गुड़िया पात्रो, समाजसेवी सरस्वती सामंत, समाजसेवी निता सरकार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोवाली से अपहृत चार माह का बच्चा सकुशल बरामद, अपहर्ता महिला गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज
There is no ads to display, Please add some


















































