Gua : गुवा थाना क्षेत्र के बोंगा मांडा निशांत पर दो दिवसीय मकर संक्रांति पर्व का आयोजन

  • श्रद्धा और उल्लास के साथ आदिवासी समाज का पर्व

गुवा : गुवा थाना अंतर्गत गंगादा पंचायत क्षेत्र के सारंडा जंगल में स्थित कारों नदी के तट पर बोंगा मांडा निशांत पर हो आदिवासी समाज द्वारा मकर संक्रांति का पर्व दो दिवसीय श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्र होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करेंगे। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार बोंगा मांडा निशांत का विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यहां चट्टानों पर प्रभु श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण और वीर हनुमान के पदचिह्न खुदे हुए बताए जाते हैं। इसके साथ ही चट्टान में रथ के चक्के का निशान भी विद्यमान है, जिसे श्रद्धालु पवित्र प्रतीक मानते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी में बहाली प्रक्रिया 20 जनवरी से

बोंगा मांडा निशांत का धार्मिक महत्व, आस्था और परंपरा का केंद्र बना स्थल

किंवदंती है कि 14 वर्षों के वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता इस स्थल पर रुके थे और कुछ समय तक विश्राम किया था। तभी से यह स्थान हो आदिवासी समाज की आस्था का केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर यहां समाज के लोग सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। पर्व के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और सामाजिक मेल-जोल का भी आयोजन होता है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन जाता है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखता है।

Spread the love

Related Posts

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Bahragora : सपनों का सफर बना आखिरी सफर, घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गई मां की गोद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के छोटा आसानबनी गांव में उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं, जब केरल से मजदूरी कर घर लौट रहे 28 वर्षीय कार्तिक मुंडा का पार्थिव शरीर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time