Baharagoda : विधायक समीर मोहंती की पहल से संवर रही ज्योति पहाड़ी, 16 जनवरी से गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

  • धार्मिक आस्था, पर्यटन और विकास का संगम—ज्योति सती आश्रम में मकर पर्व पर वार्षिक महोत्सव
  • महोत्सव की तैयारियों में जुटी मंदिर समिति

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के गुहियापाल स्थित ज्योति सती आश्रम (ज्योति पहाड़ी) में मकर पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक छह दिवसीय मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार श्रद्धालुओं को भक्ति का अद्भुत वातावरण तो मिलेगा ही, साथ ही आश्रम का बदला हुआ भव्य स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। स्थानीय विधायक समीर मोहंती की विशेष पहल पर ज्योति पहाड़ी को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, जिससे मंदिर तक पहुंचने और दर्शन करने की व्यवस्था को बेहद सुगम बनाया जा रहा है। इस विकास कार्य से स्थानीय लोगों में उत्साह है, क्योंकि इससे क्षेत्र की पहचान एक धार्मिक पर्यटन हब के रूप में स्थापित होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दिल्ली पुलिस ने दो पासपोर्ट के जरिए यात्रा करने वाले युवक को गिरफ्तार किया, गोलमुरी में छापेमारी

धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा ज्योति पहाड़ी

आश्रम समिति ने महोत्सव को लेकर विस्तृत कार्यक्रम तय किया है। 16 जनवरी (शुक्रवार) को मेला अधिवास के साथ धार्मिक अनुष्ठान का प्रारंभ होगा। 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ होगा, जो पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार करेगा। वहीं 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को दधि उत्सव एवं महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। मंदिर की व्यवस्था और कायाकल्प को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के पदमलोचन बेरा, रविंन महाकुड़, नीमलेडू बेरा, सशधर उपाध्याय और कमैंलोचन बेरा पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। इस आयोजन से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बंद घर से लाखों के गहने व 95 हजार की नकदी की चोरी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time