Jamshedpur : दिल्ली पुलिस ने दो पासपोर्ट के जरिए यात्रा करने वाले युवक को गिरफ्तार किया, गोलमुरी में छापेमारी

  • रांची एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई, तीन युवकों से पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ा गया
  • अफगान दस्तावेज मिलने से जांच एजेंसियां सतर्क

जमशेदपुर : दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग पासपोर्ट का इस्तेमाल कर विभिन्न देशों की यात्रा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक गोलमुरी के टुइलाडुंगरी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार को दिल्ली पुलिस ने रांची एटीएस टीम के साथ मिलकर गोलमुरी, साकची और कपाली क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान दिल्ली में पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने टुइलाडुंगरी स्थित हिंदू बस्ती और मुस्लिम बस्ती के बीच एक गली में किराए पर रह रहे तीन युवकों को पकड़ा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में घर में आग लगने से सारा सामान जलकर हुआ खाक, बुझाने के दौरान महिला झुलसी

पुलिस-एटीएस की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में दहशत

पकड़े गए युवकों में अब्दुल गनी सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। तलाशी के दौरान कमरे से कुछ अफगान दस्तावेज बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया। इसके बाद सभी को गोलमुरी थाना लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की गई। देर रात दिल्ली पुलिस की टीम ने तीनों युवकों को नोटिस देकर छोड़ दिया और उनसे लिखित जवाब मांगा है। वहीं, दिल्ली से गिरफ्तार युवक को पुलिस अपने साथ एक सुरक्षित स्थान पर ले गई।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Gua : मेघाहातुबुरु में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक

गुवा : मेघाहातुबुरु निवासी ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला (लगभग 38 वर्ष) ने शुक्रवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time