Gua : गंगाधर सोंसिया हत्याकांड का खुलासा, मुख्य अभियुक्त तीलू पुरती गिरफ्तार

  • विशेष जांच टीम की कार्रवाई, आरोपी ने स्वीकारा अपराध

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगदा टोला जोजोगुटू में गंगाधर सोंसिया की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पत्नी सपनी सोनसिया ने गुवा थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति की हत्या की जानकारी दी थी। आवेदन के आधार पर गुवा थाना कांड संख्या 02/2026, दिनांक 12 जनवरी 2026 को धारा 103 (1) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में ग्राम बेतरकिया निवासी तीलू पुरती (40 वर्ष) को नामजद अभियुक्त बनाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में गहन जांच शुरू की गई। गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से जांच कार्य को आगे बढ़ाया गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : विधायक समीर मोहंती की पहल से संवर रही ज्योति पहाड़ी, 16 जनवरी से गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

हत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त तीलू पुरती को उसके घर ग्राम बेतरकिया से दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बयान भी दिया है। इस छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अनुसंधानकर्ता ललन कुमार मंडल, गणेश शंकर गौड़, नेमलाल महतो, सतीश कुमार सिंह सहित चाईबासा एवं गुवा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

कैनरा बैंक लूट के अगले ही दिन वारदात, महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time