घाटशिला : गालुडीह थाना क्षेत्र में प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता उमाकांत महतो की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. उलदा पंचायत के पास बाइक सवार तीन युवक आए और खडिया कॉलोनी बस स्टेंड के पास प्रज्ञा केंद्र के संचालक उमांकात महतो की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद टाटा की ओर निकल गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि उमाकांत महतो का गांव में जमीन का विवाद कई वर्षों से चल रहा था. जमीन विवाद को लेकर कई बार मारपीट की घटना घटी थी. घटना के बाद पत्नी आशा महतो, पुत्र अनुप महतो व बड़े भाई सृष्टिपदो महतो का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बरसोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पानीसोल में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
There is no ads to display, Please add some



















































