Jamshedpur : बिरसानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट व डकैती का आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

  • हुरलुंग के पास पकड़ा गया यूपी का युवक, सिटी एसपी ने किया खुलासा

जमशेदपुर : बिरसानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय सिंह उर्फ अजय बाल्मिकी उर्फ मोटा (29) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया और आरोपी को हुरलुंग के समीप घूमते हुए पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram  : झाड़ग्राम में प्रवासी मजदूर योजना पर सवाल, आरटीआई से खुली पोल

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सरायकेला स्थित एक होटल में काम करता था और वहीं से लूट व डकैती की घटनाओं की योजना बनाता था। उसने स्वीकार किया कि बुधवार की रात भी वह लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी ने यह भी कबूला कि उसने अपने साथियों अजीत बेहरा, बाबू सरदार उर्फ नेपु और सूरज कांरवा के साथ मिलकर विश्वकर्मा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में हथियार के बल पर लूट की थी। लूट के पैसों से उसने मोबाइल खरीदा था। पुलिस के अनुसार, उक्त तीनों आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि अजय सिंह को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

Spread the love

Bahragora :  बरसोल में अवैध बालू लदा वाहन जब्त, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

बहरागोड़ा : जमशेदपुर उपायुक्त के सख्त निर्देशानुसार जिला खनन विभाग और बरसोल थाना की संयुक्त टीम ने बरसोल थाना चौक पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ एक औचक वाहन जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time