Gua : दो माह बाद भी नहीं हुई ईई की नियुक्ति, 400 करोड़ रुपये की योजनाएं हैं पूरी तरह ठप्प : गोविंद पाठक

प्रशासनिक लापरवाही व क्षेत्र के विकास के साथ धोखा

गुवा : ग्रामीण कार्य विभाग के चाईबासा प्रमंडल की हालत आज किसी अनाथ विभाग से कम नहीं रह गई है। तत्कालीन कार्यपालक अभियंता राधे श्याम मांझी के सेवा निवृत्त हुए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक न तो किसी नए कार्यपालक अभियंता की पदस्थापना की गई और न ही किसी योग्य अभियंता को प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इस प्रशासनिक शून्य का सीधा असर लगभग 400 करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं पर पड़ा है, जो पूरी तरह ठप हो चुकी हैं । उक्त जानकारी भाजपा नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्द पाठक ने देते हुए बताया कि वर्तमान स्थिति यह बन चुकी है कि चाईबासा और जगन्नाथपुर अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों में सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राज्य संपोषित योजनाएं और अन्य महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क परियोजनाएं केवल फाइलों में सिमटकर रह गई हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता को आवागमन की मूलभूत सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, लेकिन विभागीय अफसरों को इससे कोई सरोकार नहीं दिखता।सूत्रों से मिली चौंकाने वाली जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार ने अपने विभागीय लिस्ट से ग्रामीण कार्य विभाग, चाईबासा प्रमंडल का नाम ही हटा दिया है।
अगर यह जानकारी सही है, तो यह न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही बल्कि सीधे-सीधे इस क्षेत्र के विकास के साथ धोखा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में अपहृत कैरव गांधी के परिजनों से मिले सुदेश महतो, बंधाया ढांढस

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जन्म के समय देर से रोने अथवा आवाज निकालने वाले शिशू को हो सकता है मिर्गी : डॉ ममता भूषण सिंह

परियोजना उल्लास के तहत केंदाडीह सीएचसी में एम्स से आए चिकित्सकों ने मिर्गी मरीजों की काउंसलिंग की व दवाईयां बांटी जादूगोड़ा : दिल्ली के एम्स अस्पताल से आई डॉक्टरों को…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया में धूमधाम से मनी रविंद्र जयंती, कबीगुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड बंगभासी समन्वय समिति के तत्वावधान में रविंद्र जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अश्वनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time