Jamshedpur : जमशेदपुर में अपहृत कैरव गांधी के परिजनों से मिले सुदेश महतो, बंधाया ढांढस

  • सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा – असुरक्षा का माहौल रहेगा तो विदेश दौरे का क्या फायदा
  • अपराध बढ़ने से जनता और व्यवसायियों में भय का माहौल

जमशेदपुर : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो आज जमशेदपुर में प्रसिद्ध व्यवसायी और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के आवास पहुंचे। उन्होंने उनके अपहृत पुत्र कैरव गांधी की सकुशल वापसी के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। श्री महतो लगभग 40 मिनट श्री गांधी के आवास पर रहे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, नंदू पटेल, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : बलवीर कौर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मुलाकात में सुदेश महतो ने जताया भरोसा

परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे का क्या फायदा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं सकती। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निवेश की संभावनाओं को ढूंढने के लिए लंदन और दावोस जा रहे हैं, लेकिन अगर कानून व्यवस्था ठीक नहीं रही तो उनका दौरा व्यर्थ साबित होगा। खराब माहौल में निवेशक आएंगे ही नहीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 का शुभारंभ, आमजन को सुलभ और सस्ता न्याय

सुदेश महतो ने चेताया असुरक्षा से निवेश प्रभावित होगा

सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों और आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। व्यवसायी और आम नागरिक दोनों डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं। अपराधिक घटनाओं को रोकना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सत्यनारायण महतो, सुखबीर सिंह सिरे, अप्पू तिवारी, विमल मौर्या, मंटू शुक्ला, ललित सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, दुर्योधन महतो समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम-एसपी 

झाड़ग्राम: विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिले में उत्पन्न तनाव और कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। झाड़ग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह…

Spread the love

Gua : बाजार काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत

Gua : गुवा गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time