Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : बलवीर कौर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

  • सफीगंज मोहल्ला में भारी संख्या में लोग पहुंचे, प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत
  • बलवीर कौर और नेहा सिंह का स्वागत, लोगों ने जताया समर्थन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी बलवीर कौर के समर्थन में आज भारी जनसैलाब उनके आवास, सफीगंज मोहल्ला में उमड़ा। लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र और फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 20 की प्रत्याशी नेहा सिंह को भी इसी प्रकार सम्मानित किया गया। बलवीर कौर ने अपने संबोधन में नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पति, सरदार शैलेंद्र सिंह, पिछले 40 वर्षों से जुगसलाई के लोगों की सेवा करते आए हैं और उनकी तरह वह भी संघर्ष करते हुए जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 का शुभारंभ, आमजन को सुलभ और सस्ता न्याय

महिलाओं और समाजसेवियों ने दिया समर्थन

इस मौके पर समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह, बंटी सिंह, बुलेट तिवारी, नंगतू तिवारी, टीटू शर्मा, अमोलक सिंह, राकेश सिंह, राजू सिंह, पप्पू पांडे, सूरज प्रताप सिंह, पवन सिंह, सनी मोहन, राहुल सिंह, अमोलक सिंह, सूरज वर्मा, आया श्रीवास्तव, बब्बू सोनकर, नितेश सिंह, मोनू सोनकर, छोटू कुमार, निखिल कुमार, बंटी कुमार, अमृतपाल सिंह, स्वराज सिंह, दिलशान सिंह सहित आसपास की बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में चेयरमैन प्रत्याशी बलवीर कौर और वार्ड 20 की प्रत्याशी नेहा सिंह का समर्थन किया और उन्हें आगामी चुनाव में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time