Jamshedpur : दाईगुट्टू फॉरेस्ट लाइन में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, एक फरार

  • मानगो थाना पुलिस की देर रात छापेमारी, नशे के नेटवर्क पर कसा शिकंजा
  • नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार बढ़ रही सख्ती

जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दाईगुट्टू फॉरेस्ट लाइन इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और 250 रुपये नकद बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि इलाके में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। पुलिस टीम ने जब दबिश दी तो मौके पर दो युवक संदिग्ध हालत में मौजूद थे, जिन्हें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : न्यू कपाली बस्ती में चापड़ से जानलेवा हमला, 19 वर्षीय युवक की हालत गंभीर

दाईगुट्टू इलाके में नशे के कारोबार की शिकायतों के बाद कार्रवाई

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और एक युवक को मौके से पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती निवासी आसिफ अख्तर उर्फ शिबू बच्चा के रूप में की गई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान दाईगुट्टू निवासी रोहित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : बिरसा मुंडा की धरती पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का भव्य स्वागत

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, तलाश तेज

इस संबंध में मानगो थाने में पदस्थापित एसआई अमित कुमार के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी आसिफ अख्तर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी रोहित सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

Spread the love

Bahragora :  बरसोल में अवैध बालू लदा वाहन जब्त, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

बहरागोड़ा : जमशेदपुर उपायुक्त के सख्त निर्देशानुसार जिला खनन विभाग और बरसोल थाना की संयुक्त टीम ने बरसोल थाना चौक पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ एक औचक वाहन जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time