Ranchi : बिरसा मुंडा की धरती पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का भव्य स्वागत

  • नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विकसित भारत 2047 संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और युवाओं ने किया अभिनंदन
  • रक्षा राज्यमंत्री के प्रयास से आयोजित हुआ स्वागत समारोह

राँची : राँची के सीसीएल कम्पाउंड स्थित गंगोत्री सभागार में विकसित भारत 2047 संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (PVSM, AVSM, NM) मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राजकुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग के एनसीसी के बच्चे और छात्राएं, स्कूल व कॉलेज के प्रिंसिपल, शिक्षकगण, शहर के गणमान्य व्यक्ति और पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नौसेना प्रमुख का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सनातन परंपरा के साथ संजीव सिन्हा ने संभाला भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष का कार्यभार

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देशभक्ति और नौसेना के महत्व को उजागर किया गया। नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी ने अपने करियर का 40 साल का सफर साझा किया, जिसमें एनसीसी से नौसेना में शामिल होकर नौसेना प्रमुख बनने तक के अनुभव शामिल थे। उन्होंने नौसेना के देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था में योगदान की जानकारी दी। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब देश की रिले दौड़ में प्रतिभागी हैं, अपने हिस्से की जिम्मेदारी पूरी करके आगे की पीढ़ी को सौंपें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर गिरफ्तार

युवाओं को दी प्रेरक सलाह और भविष्य की दिशा

एडमिरल त्रिपाठी ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे किसी का अनुकरण न करें, बल्कि अपनी प्रतिभा पर गर्व करें और हर बाधा को पार कर अपने लक्ष्य तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में दुनिया भर के 200 देश के लोग भारत पढ़ाई के लिए आएंगे, इसलिए युवाओं का योगदान भारत के विकास में महत्वपूर्ण रहेगा। पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह ने रांची और दिल्ली में संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी ली और अन्य पूर्व सैनिकों के साथ एडमिरल त्रिपाठी का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर कदमा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

पूर्व सैनिकों और स्थानीय इकाइयों का विशेष योगदान

स्वागत के दौरान डॉक्टर कमल शुक्ला और हँसराज सिंह ने शॉल, सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह ने बुके और सुशील कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर नौसेना प्रमुख का सम्मान किया। 31 साल पहले एडमिरल त्रिपाठी और सुशील कुमार सिंह ने भारतीय नौसेना पोत रणवीर पर साथ काम किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय आर्मी यूनिट, एनसीसी के बच्चे, स्कूल के प्रिंसिपल एवं अध्यापक और सी सी एल प्रबंधन समिति का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और नौसेना प्रमुख से मुलाकात को महाकुंभ के स्नान की तरह पवित्र अनुभव बताया।

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time