Jadugoda : डोमजुड़ी में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना चैंपियन

  • स्व. रविंद्र नाथ मुर्मू व स्व. कन्हैया लाल मुर्मू की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन
  • रोमांचक मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का हुआ समापन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा प्रखंड के नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय रविंद्र नाथ मुर्मू एवं स्वर्गीय कन्हैया लाल मुर्मू की स्मृति में आयोजित की गई थी। फाइनल मुकाबले में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद, एक खस्सी एवं ट्रॉफी प्रदान कर मुखिया अनीता मुर्मू, जालिम मार्डी और समाजसेवी ललन साव ने सम्मानित किया। वहीं नरवापहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम को उपविजेता घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें : breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

विजेताओं को किया पुरस्कृत, आयोजन में समाज का मिला भरपूर सहयोग

उपविजेता कदमा फुटबॉल टीम को 15 हजार रुपये नकद, एक खस्सी और ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 7-7 हजार रुपये नकद तथा एक-एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सोसाइटी के अध्यक्ष घनीराम मुर्मू, सचिव हरिपदो मुर्मू, सहसचिव उदय टुडू, कोषाध्यक्ष मनोरंजन बेसरा, सह कोषाध्यक्ष दासमत सोरेन सहित प्रकाश सोरेन, अमित टुडू, बबलू सोरेन और संतोष सोरेन समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मदीना मस्जिद के समीप मोहर्रम के मौके पर लंगर एवं शरबत का किया गया वितरण 

जमशेदपुर : मानगो आजाद बस्ती रोड नंबर 9 स्थित मदीना मस्जिद के सामने झामुमो युवा नेता अहमद अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार को मोहर्रम के उपलक्ष्य में मुस्लिम समाज के…

Spread the love

Gua : इस्को मध्य विद्यालय गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गुवा : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीएसएल-सेल गुवा द्वारा संचालित इस्को मध्य विद्यालय, गुवा में सेल के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time