फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तकनीकी खराबी के कारण मोटर फेल हुई और बियरिंग टूटने से हादसा हुआ। घटना के बाद झूला तुरंत बंद कर दिया गया और मेला प्रशासन ने सतर्कता बरती। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और झूला संचालक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सुरक्षा मानकों की जांच के साथ-साथ मेले में लगे अन्य झूलों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें : Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा
There is no ads to display, Please add some




















































