- चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक टेंपो को मारी टक्कर, मौके पर गई जान
सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर नौतनडीह (झाबरी) के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रांची से टाटा की ओर तेज गति से जा रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने रांगामाटी से सवारी लेकर चांडिल गोलचक्कर की ओर जा रहे एक इलेक्ट्रिक टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान टेंपो में सवार लगभग 45 से 50 वर्षीय एक व्यक्ति के सिर पर ट्रेलर का चक्का चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर टाटा-चौका की ओर फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा को मिला ‘खौफ’ से छुटकारा, 80 लोगों पर हमला करने वाला बंदर पकड़ा गया
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को, घायलों का चल रहा इलाज
दुर्घटना में टेंपो चालक, एक महिला और दो बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा नेता आकाश महतो एवं युवा नेता नयन सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। इसके बाद चौका थाना के एएसआई भगवान गौड़, कंप्यूटर ऑपरेटर महादेव साहू तथा चौकीदार रंजीत तांती और सुधीर तांती घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। वहीं, पुलिस प्रशासन और स्थानीय नेताओं के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए चावलीबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some



















































