Baharagoda : बहरागोड़ा को मिला ‘खौफ’ से छुटकारा, 80 लोगों पर हमला करने वाला बंदर पकड़ा गया

  • वन विभाग के साहसिक अभियान से तीन महीने की दहशत का अंत, बाजार क्षेत्र में लौटी रौनक
  • तीन महीने से आतंक का पर्याय बना बंदर आखिर पिंजरे में कैद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा क्षेत्र में बीते तीन महीनों से लोगों के लिए भय का कारण बने आक्रामक बंदर को शनिवार दोपहर वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया। इस बंदर ने अब तक करीब 80 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। स्थिति यह थी कि शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते थे। वन विभाग की टीम कई दिनों से बंदर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। शनिवार को जैसे ही वह रॉजलाबांध दुर्गा मंडप के पास नजर आया, टीम ने तत्परता दिखाते हुए पहले से लगाए गए विशेष जाल और पिंजरे की मदद से उसे सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस, जंगल में छोड़ा जाएगा बंदर

बंदर को पकड़ने के तुरंत बाद वन विभाग की टीम ने उसे विशेष पिंजरे वाले वाहन में स्थानांतरित किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बंदर को जल्द ही इंसानी बस्ती से दूर उसके प्राकृतिक आवास, यानी घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा, ताकि भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की पुनरावृत्ति न हो। बंदर के पकड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की कार्यकुशलता की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई। बाजार क्षेत्र में फिर से सामान्य गतिविधियां शुरू हो गई हैं और लोगों के चेहरे पर सुकून की मुस्कान लौट आई है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time