रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की. पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने नारियल की बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा. मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई. इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें : BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी
There is no ads to display, Please add some



















































