BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति के लोग सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से उन्हें धमका रहे हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक, जमशेदपुर के एसएसपी व सरायकेला के एसपी को दी है. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि हत्या के मामले में फरार इस्माइल आजाद खुलेआम धमकी दे रहा है कि उसके पास काफी शूटर हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें मारने की कई बार कोशिश की गई. लेकिन हर बार कोशिश नाकाम रही. वे ऐसे छुटभैया किस्म के लोगों से डरने वाले नहीं हैं. उन्हें मारने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा. हिदायतुल्लाह खान ने ऐसे लोगों को चेताया कि इस तरह की कोशिश नहीं करें. अन्यथा उल्टा पड़ सकता है. शहर में आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कार्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में खुलेआम मटका, सट्टा, जुआ लॉटरी आदि चल रहा है. ऐसी अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगायी जाय.

नगर परिषद चुनाव में होगी एकतरफा जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़ी नौशीन खान की जीत पक्की बताते हुए हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि कुछ लोग भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव में खड़े हैं. लेकिन ऐसे लोगों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे. जुगसलाई की जनता अच्छी तरह जानती है कि उसका रहनुमा कौन है. उसके सुख-दुख का साथी कौन है. यहां की जनता एकतरफा मतदान कर नौशीन खान को विजयी बनाएगी. नफरत फैलाने वालों की हार तय है. कुछ लोग प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों को फायनांस कर रहे हैं. जुगसलाई की जनता अच्छी तरह जानती है.

अभय सिंह का मंसूबा नहीं होगा पूरा

हिदायतुल्लाह खान ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके एसआईआर से जुड़े बयान एवं कार्यकलाप कभी पूरे नहीं होंगे. आबादी बढ़ी है, तो हिन्दुस्तानियों की बढ़ी है, न कि बंगलादेश एवं नेपाल के रहने वालों की. जब तक वे यहां हैं किसी भी जुगसलाईवासी का नाम एसआईआर के नाम पर कटने नहीं देंगे. अभय सिंह अवैध लोगों के नाम हटाने

जुगसलाई की जनता की आवाज बनूंगीः नौशीन खान
जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान

नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद से खड़ी हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान ने कहा कि वह जुगसलाई की जनता की आवाज बनेंगी. क्षेत्र की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा. खासकर बिजली की समस्या, ड्रेनेज की समस्या का हल किया जाएगा. नौशीन खान ने कहा कि जुगसलाई में एक पार्क का निर्माण किया जाएगा. जहां बच्चे, युवा एवं बुजूर्ग टहल सकें. चुनाव चिन्ह बेंच छाप मिलने पर उन्होंने संतोष जताया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time