Gua : डीएवी चिड़िया में 10वीं के विद्यार्थियों का भावपूर्ण विदाई समारोह

  • प्राचार्य और शिक्षक वर्ग ने छात्रों को सफलता, परिश्रम और अनुशासन का महत्व समझाया
  • वैदिक हवन और स्वागत समारोह के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

गुवा : गुवा के सेल चिड़िया स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के 64 छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक हवन से हुई, जिसमें छात्रों ने उज्जवल भविष्य और बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए ईश्वर से कामना की। शिक्षकों ने छात्रों का स्वागत तिलक, पुष्प गुच्छ और पुष्प वर्षा के साथ किया। इस अवसर पर प्राचार्य देवेंद्र कुमार पाणिनि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का मूलमंत्र परिश्रम, उत्साह और दृढ़ विश्वास है। उन्होंने कहा कि “कड़ी मेहनत हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। बिना परिश्रम के जीवन में सफलता नहीं मिलती।” वरीय शिक्षक आर. के. मिश्रा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अथक परिश्रम ही जीवन का सौंदर्य है और श्रम के द्वारा ही मनुष्य महान बन सकता है।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी गुवा में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित

शिक्षकों ने दिया प्रेरक संदेश और परीक्षा हेतु प्रेरणा

वहीं, वरिष्ठ गणित शिक्षक ललित महतो ने छात्रों को परीक्षा के दौरान आत्म-विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। शिक्षिका मौसमी दास गुप्ता ने छात्राओं को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का मार्गदर्शन दिया। अन्य शिक्षकों ने अनुशासन, मेहनत और जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के महत्व को समझाया। छात्रों को शिक्षकों द्वारा उपहार स्वरूप लेखनी, मिष्ठान और अन्य सामग्री प्रदान की गई। प्राचार्य देवेंद्र कुमार पाणिनि ने सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड वितरित किया।

इसे भी पढ़ें : Potka : बचपन से भक्ति का अभ्यास कराना हर माता-पिता का कर्तव्य – गोविंद दास शास्त्री

शिक्षक और शिक्षकेत्तर स्टाफ की रही महत्वपूर्ण भागीदारी

इस विदाई समारोह में डीएवी चिड़िया के शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा, समीर प्रधान, संतोष कुमार, एस. के. पांडेय, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, ललित महतो, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, नित्यानंद भकत और सुखेन प्रसाद के साथ-साथ शिक्षकेत्तर कर्मचारी दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षकों और स्टाफ ने मिलकर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में अनुशासन एवं मेहनत के महत्व को समझाया। इस अवसर ने छात्रों में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्व विद्यालय की एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने तिरंगा रैली निकाली तथा विश्व विद्यालय के…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के वीणापाणि पाठागार में 15 अगस्त को ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा वीणापाणि पाठागार द्वारा आगामी 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को भारतवर्ष के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीणापाणि स्टेडियम परिसर में भव्य देशभक्ति व खेल कार्यक्रमों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time