जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ पदयात्रा कर लोगों से वोट मांगा। पद यात्रा की शुरुआत गौशाला चौक से प्रारंभ हुई, जो स्टेशन रोड होते हुए कुंवर सिंह चौक तक पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से वोट की अपील की। लोगों ने एवं दुकानदारों ने बलवीर कौर का समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर बलवीर कौर के साथ उनके पति सरदार शैलेंद्र सिंह, रवि शंकर तिवारी, दिलीप गुप्ता, मनोज साहू, मिट्ठू अग्रवाल, अल्पना बोस, कमर सुल्ताना, वीरेंद्र तिवारी, सूरज प्रताप सिंह, अमन सिंह, विवेक सिंह, सनी सिंह, रेनू आहूजा, कृष्णा पात्र, विक्की सिंह, रोजी कौर, नीतू कुमारी, यशपाल कौर, सिल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में युवक पर चापड से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप
There is no ads to display, Please add some



















































