- ग्राहक बनकर आया युवक 30 ग्राम सोना लेकर फरार, CCTV में कैद
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज
मुरी : सिल्ली मेन रोड स्थित एक ज्वेलर्स दुकान से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने की चोरी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि दुकान खुली थी, तभी एक युवक ग्राहक बनकर चांदी का सामान खरीदने पहुंचा। उसने दुकानदार को बातों में उलझाया और सामने रखी डिबिया में रखा लगभग 30 ग्राम सोना लेकर आराम से निकल गया।
इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली कॉलेज में बटरमिल्क जागरूकता कार्यक्रम व एमबीएसआई छात्र इकाई का उद्घाटन
ग्राहक बनकर आया और सोना ले उड़ा
जानकारी के अनुसार युवक ने चांदी का सामान खरीदकर 500 रुपये का भुगतान भी किया, ताकि किसी को शक न हो। शाम को जब दुकानदार ने सामान मिलान किया तो सोना गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर युवक चोरी करते और सोना जेब में रखते दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some



















































