जमशेदपुर : मानगो पारडीह रोड में पायल टॉकीज के समीप श्री राम हनुमान मंदिर वन वाटिका में शनिवार को 24 घंटे का भव्य रामायण पाठ प्रारंभ हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी परमेश्वर मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 54 वाँ वार्षिक हरिकीर्तन महोत्सव धूमधाम के साथ शुभारंभ किया गया है, जिसका समापन रविवार को होगा। वहीं पूर्णाहुति के बाद श्री राम हनुमान मंदिर वन वाटिका प्रांगण में दोपहर को भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा । पुजारी श्री मिश्रा ने प्रसाद ग्रहण करने के लिए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में आने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : निस्वार्थ समर्पण ही असली मित्रता, भगवान केवल प्रेम और भक्ति के भूखे- कथावाचक
There is no ads to display, Please add some


















































