Breaking : आदित्यपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, दुकानदार पर चली चार राउंड गोलियां, बाल-बाल बचा युवक

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे चूना भट्ठा मुख्य सड़क स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक बैट्री की दुकान पर दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के समय दुकान पर रवि बैठा हुआ था। अपराधियों ने उसी को निशाना बनाते हुए चार राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि गनीमत रही कि रवि बाल-बाल बच गया और किसी तरह दुकान के भीतर छिपकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं, जिनमें से एक खोखा दुकान के भीतर से मिला है। फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

दुकानदार संजय कुमार के अनुसार यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर-2 निवासी ऋषि ने शुक्रवार रात उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद की जड़ 19 दिसंबर को इनवर्टर बनाने को लेकर शुरू हुई थी। इसी विवाद के सिलसिले में 9 मार्च को हरिओम नगर में ऋषि, अमन और सानू ने संजय कुमार के पुत्र पर हमला भी किया था। इस मामले की शिकायत पहले ही थाने में दर्ज कराई गई थी।

हैरानी की बात यह रही कि जब संजय कुमार पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे हुए थे, उसी दौरान अपराधियों ने पीछे से उनकी दुकान पर फायरिंग कर दी।

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस पहले से दर्ज मारपीट के मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। लोग क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फायरिंग के बाद सड़क पर गिरा गोली का खोखा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आयुर्वेद चिकित्सक संघ की नई जिला कमिटी गठित, पीएन झा बने अध्यक्ष

    जमशेदपुर : राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड आयुर्वेद चिकित्सक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला शाखा की बैठक साकची स्थित श्री बालाजी कंसल्टेंसी कार्यालय में डॉ. पीएन झा…

    Spread the love

    Jamshedpur : रफ्तार के कहर ने छिनी चार जिंदगियां, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह का रांची भेजा गया शव

    पोस्टमार्टम हाउस व घर पर नेता-कार्यकर्ताओं का दिन भर लगा रहा जमावड़ा जमशेदपुर :  सोनारी के मरीन ड्राइव में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time