Jamshedpur : गोलमुरी में चाकू मारने का आरोपी चाचा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 12 मार्च को नामदा बस्ती में हुई थी।
जानकारी के अनुसार नामदा बस्ती निवासी ऋषि तिवारी पर चाकू से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भागीरथ तिवारी उर्फ लोटन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने ऋषि तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद घायल युवक के परिजन डेजी तिवारी उर्फ डेजी देवी ने आरोपी भागीरथ तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बताया जाता है कि आरोपी घायल युवक का चाचा है और पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जमशेदपुर के गोलमुरी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, घायल का इलाज जारी।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : तुलसी भवन में महिला साहित्यकारों का भव्य सावन मिलन समारोह, कजरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से मानस सभागार में शुक्रवार को नगर की महिला साहित्यकारों के लिए भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।…

    Spread the love

    Jamshedpur : हाथियों के उपद्रव से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करे वन विभाग : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    हाथी प्रभावित गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट, टॉर्च एवं सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time