West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव पाल की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, बाल दान (हेयर डोनेशन) अभियान तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 41 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 16 महिलाएं भी शामिल थीं। मेदिनीपुर जिला वॉलंटरी ब्लड डोनर्स फोरम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लोगों का उत्साह देखने लायक था।

इस अवसर पर सुजय हाजरा, मदन मोहन माइती, चंदन बसु, डॉ. सुहास रंजन मंडल, विद्युत पाल, सौमेन घोष, डॉ. त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के साथ-साथ आवृत्ति, चित्रांकन, सुलेख और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में मणिकांचन राय, नरसिंह दास, दीपक बसु, रत्ना दे, स्वागता पांडे, अनिंदिता शासमल, इंद्राणी दासगुप्ता, राहुल नंदी और रुद्रप्रसाद बेरा मौजूद रहे। वहीं ‘इंडिया फार्मेसी’ की पहल पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।

विश्व कविता दिवस के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें इस वर्ष ‘स्वर आवृत्ति सम्मान’ कवि एवं प्राध्यापक डॉ. सोमनाथ दे को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जगबंधु अधिकारी, जयंता साहा, अमिया पाल, आलोक बरन माइती, सुतनुका मित्र माइती, चित्तरंजन दास, सुदीप कुमार खांड़ा, अजय साहू, ईशिता चट्टोपाध्याय और पायल सामंत सहित कई सांस्कृतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।

स्वर आवृत्ति के बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकल और समूह प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। संस्थान की कलाकार शिवानी पाल, सुपर्णा कोले, शीला महापात्र, मधुश्री घोष, रत्ना मन्ना, साथी बंद्योपाध्याय, कनिका धर, देवश्री पंडा और मित्थु कर्मकार की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं।

इस दौरान राहुल नंदी के निर्देशन में ‘सृष्टि आठ एकेडमी’ की आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया गया और ‘कविता दीवार’ पर विशिष्ट कवियों ने अपनी रचनाएं लिखीं।
संस्थान के प्रमुख शुभदीप बसु ने कहा, “मनुष्य समाज के प्रति जिम्मेदार है।

संस्था पिछले छह वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।”

इसे भी पढ़ें : Bahragora : रामनवमी पर सुरक्षा का कड़ा संदेश, प्रशासन ने Flag March निकाल उपद्रवियो की दी सख्त चेतावनी, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Chaibasa : 108 साल बाद पहली बार चुनाव,बर्नपुर इस्को स्टील प्लांट में ऐतिहासिक चुनाव, संजीत बनर्जी बने महामंत्री 

बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS) ने इस जीत को मजदूरों की जीत बताया चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  108 साल बाद बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट में पहली बार चुनाव हुआ,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time