जादूगोड़ा : जमशेदपुर के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क हो गए हैं. ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से इसकी लिखित शिकायत कर जांच की मांग की। साथ ही सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया। इस बाबत गुरमा थाना के ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त को सौंपे शिकायत पत्र में कहा कि गुरमा गांव में खाता संख्या 197 के प्लॉट संख्या 1109 रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल अनवाद बिहार (झारखंड) सरकार की जमीन है। जिसे जमीन भूमि माफिया के द्वारा रैयत जमीन बताकर लोगों को बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट पर दो दिवसीय जन जागरूकता अभियान 29 से
There is no ads to display, Please add some



















































