Potka : हजारीबाग कांड के आरोपी को फांसी देने की मांग, झामुमो पोटका प्रखंड  कमिटी ने की सख्त कार्रवाई की मांग, सरकार की कार्यशैली की सराहना

पोटका : झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी भाजपा नेता भीम राम को फांसी देने की मांग की है। शुक्रवार को हाता स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कड़ी सजा की मांग, पुलिस कार्रवाई की सराहना

प्रेसवार्ता में झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व पार्षद एवं प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है और इसमें शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और असली आरोपियों को सामने लाया, जो सराहनीय है।

राजनीतिक साजिश का आरोप

नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा ऐसे तत्वों को संरक्षण देकर राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जाती रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया है, जिससे वह बौखलाहट में इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इनकी रही मौजूदगी

प्रेसवार्ता में झामुमो के हितेश भकत, त्रिलोचन टुडू, चक्रधर महतो, श्याम चरण सरदार, फलिंदर गोप, गुड्डू पाल, हराधन मुंडा, सालखान हेंब्रम, बापी गोप, पुतुल सरदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Potka :  सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीनेशन की शुरुआत, तीन माह तक चलेगा अभियान 

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time