Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस वर्ष त्योहर के रूप में जन्मदिन मनाने की सभी तैयारियां माधुरी के फैन पप्पू सरदार द्धारा पुरी कर ली गयी हैं। कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया गया हैं। पहले दिन 14 मई गुरूवार की शाम को माधुरी दीक्षित की लंबी उम्र के लिए पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी द्धारा दुकान में पूजा की जायेगी। शाम को शहर के वरिष्ठ मीडियाकर्मियों का सम्मान समारोह का आयोजन होगा। देर शाम बच्चों द्धारा माधुरी दीक्षित के गानों पर रंगारंग कार्यक्रम होगा। साथ ही इस्कॉन की टीम द्धारा धार्मिक अनुष्ठान हरे राम हरे कृष्णा संकीर्तन किया जायेगा। रात 11.30 बजे केेक कटिंग होगा। दूसरे दिन 15 मई शुक्रवार की शाम में निःशुल्क चाट का वितरण किया जायेगा, जो हर साल होते आ रहा हैं। इसके साथ ही सड़क के किनारे फूटपाथ पर बच्चों के लिए निःशुल्क झूला भी लगेगा। मालूम हो कि पिछले 28 साल से लगातार माधुरी दीक्षित का जन्म दिन मनाते आ रहे हैं, इस वर्ष 29वां साल हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड में होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार का मंत्री ने दिया आश्वासन, सर्वधर्म सद्भावना समिति ने मंत्री को सौपा मांग पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड में होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार का मंत्री ने दिया आश्वासन, सर्वधर्म सद्भावना समिति ने मंत्री को सौपा मांग पत्र

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा हाल ही में शहरी क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स की गणना को सर्किल रेट से जोड़ने के निर्णय के बाद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time