Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया जागरूक

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को मानगो चौक में असंगठित मजदूरों के बीच अंतराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय तिवारी एवं मनोज महतो ने असंगठित मजदूरों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्प्रभाव, नशा मुक्ति, तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया और बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है तथा परिवार और समाज में अनेक समस्याओं को जन्म देती है। नशे के कारण अपराध, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएँ, आर्थिक संकट तथा युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पीएलवी ने बताया कि मादक पदार्थों का अवैध उत्पादन, क्रय-विक्रय, परिवहन, भंडारण, सेवन एवं तस्करी कानूनन अपराध है, जिसके लिए कठोर कारावास एवं आर्थिक दंड का प्रावधान है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना प्रशासन को दें और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित असंगठित मजदूरों द्वारा उत्साहपूर्वक नारे भी लगाए गए और नशा नहीं करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा स्वयं एवं अपने परिवार को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। वहीं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि आज के दिन पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीएलवी के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर के मॉ पीताम्बरा मंदिर में चौथे दिन हुई विशेष पूजा अर्चना, भक्तों के बीच बंटा प्रसाद

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे

जमशेदपुर : पावन पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग (भारतीय डाक) ने दूर-दराज बैठे भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते और स्नेह को समय पर पहुँचाने के लिए विशेष तैयारियाँ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time