मुरी : राहे प्रखंड अंतर्गत डोम टोली में गुरुवार को अंचल अधिकारी राहे एवं स्थानीय विधायक अमित कुमार महतो की उपस्थिति में जमीन की मापी कर नाली निर्माण का कार्य शुरू किया गया। बताते चले की इस क्षेत्र में कुछ जगह ऐसे हैं जहां प्रतिवर्ष बरसात के मौसम में पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाती है जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नाली के बन जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी। इस मौके पर झामुमो राहे के प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर, प्रखंड उपाध्यक्ष सनातन मुंडा समेत अन्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली में राशन डीलर की मनमानी, उपभोक्ता से की बदतमीजी
There is no ads to display, Please add some



















































