मुरी : प्रखंड के इचाक (पायराटोंग) कोइरी टोला धोनी मैदान के पास पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है, जिसके कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक किसी तरह का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। एक बिजली मिस्त्री ने बताया कि ट्रांसफार्मर का तेल खत्म हो गया है, इसलिए खराब हो गया है। ग्रामीण इसको बनवाने के लिए थोड़ी बहुत चंदा इकट्ठा कर मरम्मत करवाना चाहते हैं। लेकिन बिजली मिस्त्री आज-कल बोलकर नहीं आ रहा है। बताते चले इस क्षेत्र में काफी संख्या में खेती-बाड़ी करने वाले किसान रहते हैं। बिजली की कमी से सिंचाई संबंधी परेशानी भी हो रही है। ज्ञात हो की झारखंड सरकार के अनुसार अगर कहीं बिजली संबंधी समस्या हो तो उसे 24 घंटे के अंदर विभाग के द्वारा बनाए जाने का प्रावधान है। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी समस्या जस की तस है।
इसे भी पढें : Muri : राहे में MLA की मौजूदगी में नाली निर्माण का कार्य का हुआ शुरू, बरसात में जल जमाव से लोगों को मिलेगी राहत
There is no ads to display, Please add some



















































