Muri : सिल्ली में राशन डीलर की मनमानी, उपभोक्ता से की बदतमीजी

मुरी : सिल्ली मेन रोड स्थित संतोष साव नामक राशन डीलर और उसके स्टाफ सुफल पोद्दार ने राशन लेने गई उपभोक्ता रिंकी कुमारी के साथ बदतमीजी की। पहले तो राशन देने से इंकार कर दिया। उपभोक्ता ने जब इसका कारण तो, डीलर ने कहा  तुम थाना में शिकायत करो या बीडियो के पास जाओ, हमारा कोई कुछ भी बिगाड़ नही सकता है। इसी तरह की भाषा का प्रयोग उसके स्टाफ (नौकर) ने भी किया। उपभोक्ता रिंकी कुमारी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार डीलर के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है। इसकी शिकायत पहले भी बीडीओ से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से डीलर एवं उसके नौकर का मनोबल बढ़ गया है। अक्सर डीलर के द्वारा उपभोक्ता रिंकी कुमारी को परेशान किया जाता है.  जब कारवाई नही हुआ तो डीलर और नौकर दोनों का मन बहक गया। वह जब भी राशन लेने जाती है तो कभी मशीन खराब होने का बहाना, तो कभी घंटो बैठाए रखना तथा यह कहना है दूसरी जगह से राशन का उठाव कीजिए कहकर परेशान किया जाता है। रिंकी कुमारी ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने का मन बनाया है।

इसे भी पढें : Muri : बिजली संकट को लेकर 27 को मशाल जुलूस निकालेंगे व्यवसायी व ग्रामीण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बंद घर से लाखों के गहने व 95 हजार की नकदी की चोरी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time