Jamshedpur : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का निधन, 27 को होगी अंत्येष्ठि

जमशेदपुर : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का शुक्रवार को टीएमएच में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरीक सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल टीएमच अस्पताल पहुंचे और उनके शव को ठंडा घर में रखवाया गया।  वे अपने पीछे तीन पुत्र सरबजीत सिंह, हरजीत सिंह एवं जोरावर सिंह एवं तीन पुत्रियां दलजीत कौर, जसविंदर कौर एवं राजेंद्र कौर का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपु,र सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरु चरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह अन्य सभी पदाधिकारी, धर्म प्रचार कमेटी, अकाली दल के प्रधान रविंद्र सिंह, चेयरमैन रामकृष्ण सिंह, सुखदेव सिंह खालसा, टेल्को के प्रधान बलविंदर सिंह, महासचिव गुरप्रीत सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, उपाध्यक्ष पलविंदर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, परमजीत कौर एवं सभी गुरुद्वारा कमेटीयो ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके दामाद सुखविंदर सिंह राजू ने बताया की 27 जून को उनकी शव यात्रा दोपहर 1 बजे टेल्को स्थित निवास स्थान से स्वर्ण रेखा घाट मांनगो के लिए निकलेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मदीना मस्जिद के समीप मोहर्रम के मौके पर लंगर एवं शरबत का किया गया वितरण 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time