वसंत पंचमी पर Valley View School के वाइस प्रिंसिपल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

जमशेदपुर: “आज मुझे डॉ. जे.के. पांडेय कहलाने पर गर्व की अनुभूति हो रही है.” यह कहना है वैली व्यू स्कूल के वाइस प्रिंसिपल का, जिन्हें वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया.

 

भव्य दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति एस.के. गुप्ता ने एक भव्य दीक्षांत समारोह में डॉ. पांडेय को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की. उन्होंने गणित के कठिन विषय पर शोध प्रस्तुत कर यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया. डॉ. पांडेय ने अपने शोध “मैथमेटिकल मॉडलिंग ऑफ डेवलपमेंट एंड परफॉर्मेंस ऑफ़ सिड्यूलिंग इन फज्जी एनवायरमेंट बाय यूजिंग ह्यूरिस्टिक एप्रोच” को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया. विश्वविद्यालय के कुलपति ने उनके शोध की सराहना की और इसे गणित के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया.

 

सकारात्मक सोच से मिली सफलता

डॉ. पांडेय ने कहा कि सकारात्मक सोच कठिन से कठिन समस्याओं को हल करने की प्रेरणा देती है, और गणित इसका प्रमुख उदाहरण है. उन्होंने बताया कि यह शोध डॉ. एस.के. सिंह के मार्गदर्शन और डॉ. सुधीर गुप्ता के सहयोग से पूर्ण हुआ.
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार और विद्यालय को दिया. उन्होंने कहा, “माँ, पत्नी, बेटी, बेटा और स्कूली बच्चों का भरपूर सहयोग मिला, जिसने मुझे इस मुकाम तक पहुँचने में सहायता की.” उन्होंने विशेष रूप से वैली व्यू स्कूल की प्रिंसिपल अलका अरविंद कुमार का आभार व्यक्त किया.

 

पूर्व में भी मिल चुके हैं सम्मान

डॉ. पांडेय के तीन शोध पत्र यूजीसी-अनुमोदित जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं. इसके अलावा, उन्हें ग्लोबल टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड और बेस्ट मैथ टीचर का सम्मान भी मिल चुका है.

 

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी में 5 दिवसीय निशुल्क आधार शिविर, जल्द उठाएं लाभ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझां की स्मृति में शोक सभा का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर किया नमन 

जमशेदपुर : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय महेंद्र सिंह बोझा की स्मृति में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के कमेटी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में…

Spread the love

Ranchi : सावन उत्सव भगवान शिव की आराधना और हरियाली के स्वागत के लिए जाना जाता है : डॉ.रानी ठाकुर

रांची (संगीता पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत्री हिन्दू रत्न,प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक (झारखण्ड राज्य),राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रानी ठाकुर ने सावन उत्सव पर साक्षात्कार देते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time