Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर और खरकई नदी पांच मीटर ऊपर बह रही है। दोनों नदियों का पानी लगातार बढ़ रहा है। यह स्थिति वर्ष 2008 में आई बाढ़ के पानी से थोड़ी ही नीचे है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को रात में विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

अनेक इलाकों का भ्रमण करने के बाद श्री राय ने कहा कि उन्होंने जनता को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए उपायुक्त से प्रशासन, मानगो नगर निगम, जेएनएसी और टाटा यूआईएसएल को तैनात रहने का आदेश जारी करने के लिए कहा है। उपायुक्त ने बताया है कि प्रशासन दोपहर बाद तीन बजे से तैनात है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। सभी सामुदायिक भवनों और स्कूलों में बाढ़ पीड़ितों के रहने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है।

सरयू राय ने बताया कि जदयू के कार्यकर्ता और नेता कदमा, सोनारी और मानगो के निचले इलाकों में पीड़ितों के लिए राहत सामग्रियों की व्यवस्था में लगे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशासन, जेएनएसी और मानगो नगर निगम के साथ तालमेल बिठाकर पीड़ितों तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित कराने के लिए लगे रहने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कुँअर बस्ती, श्याम नगर सहित कई बाढ़ग्रस्त इलाकों में घूमकर स्थिति का जायजा लिया और मानगो नगर निगम तथा जेएनएसी द्वारा की जा रही व्यवस्था में मदद की।

सरयू राय ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को भी विशेष रूप से तैनात रहने की जरूरत बताई। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के ट्रांसफॉर्मर और जंपर की जांच करने तथा यदि बिजली की लाइन बंद करनी पड़े तो हैलोजन आदि वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time