Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। इस संबंध में झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन अध्यक्ष संदीप मुरारका और महामंत्री अभिेषक अग्रवाल गोेल्डी द्धारा उन्हें मनोनयन पत्र जारी किया गया हैं। मनोनयन पत्र में कहा गया है कि राजेश पसारी के सामाजिक समर्पण, संगठनात्मक दक्षता, नेतृत्व क्षमता एवं दीर्घ अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड में सम्मेलन की जिला, नगर एवं ग्राम स्तर तक इकाइयों का विस्तार होगा तथा समाज को संगठित करने के साथ सदस्यता बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के झारखंड से होने का उल्लेख करते हुए संगठन ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब और महत्वपूर्ण हो गई है। राजेश पसारी के मनोनयन पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक संपन्न

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time