जादूगोड़ा : ओलचिकी के प्रचारक सह असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू ( 73) का हृदय गति रुकने से बीते दिनों निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र की समाजसेवी दुखनी सोरेन व सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा बुधवार को पोटका प्रखंड क्षेत्र के माटकू पंचायत के चिरुगोड़ा गांव पहुंचे। दोनों ने ठाकुर दास मुर्म के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस संकट को घड़ी में परिवार के साथ हर संभव सहयोग एवं मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। दुख की इस घड़ी में दुखनी सोरेन ने कहा कि ठाकुर दास मुर्मू का इस संसार से जाना अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई असंभव है।
इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर व लापता व्यक्ति को परिजनों से मिलाया
There is no ads to display, Please add some



















































