जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने विष्णु नेत्रालय के सहयोग से राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मेगा आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेत्र समस्याओं की समय पर पहचान और आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कक्षा 5 से 8 तक के 80 विद्यार्थियों और 5 शिक्षकों सहित कुल 85 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच में 11 विद्यार्थियों में नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिन्हें आगे के उपचार और परामर्श के लिए विष्णु नेत्रालय रेफर किया गया। क्लब ने बताया कि समय पर जांच से बच्चों की पढ़ाई और एकाग्रता पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में क्लब के 7 सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। क्लब ने विष्णु नेत्रालय की मेडिकल टीम, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मजदूर नेता समाजसेवी स्व. महावीर यादव मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य हेतु सदैव याद किये जायेगे : विद्युत वरण महतो



















































