Jamshedpur : मजदूर नेता समाजसेवी स्व. महावीर यादव मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य हेतु सदैव याद किये जायेगे : विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर : भुइयांडीह नन्द नगर ग्वाला बस्ती शिव गायत्री मंदिर प्राथमिक विधालय परिसर में भाजपा सीतारामडेरा मंडल पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी कन्हैया यादव के नेतृत्व मे मजदूर नेता सह समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा तथा महा रक्तदान शिविर एवं स्वस्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संत निरंकारी मंडल के द्वारा सत्संग भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आये हुए अतिथियों द्वारा मजदूर नेता समाजसेवी स्व. महावीर यादव के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप जलाकर तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।

इस मौक़े पर उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने स्व. महावीर यादव के द्वारा समाज मे किये गये सामाजिक संघर्ष कार्यों एवं दिन दुखियो के हक अधिकार आवाज़ के रूप मे स्मरण किये गये। विद्यायक पूर्णिमा साहू एवं सरयू राय ने कहा कि रक्तदान एक महादान कार्य है। रक्तदान के दौरान कुल 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मानंद हॉस्पिटल ब्लड बैंक एवं चिकित्सक तथा संत निरंकारी मंडल सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू दास, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले,विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे,टिमकेन यूनियन कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद,महामंत्री विजय यादव,युवा समाजसेवी शम्भु मुखी डूंगरी सहित अन्य उपस्थित थे ।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से सीतारामडेरा मंडल भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी कन्हैया यादव ,कमलेश यादव ,लक्ष्मण यादव, बीरेंद्र यादव उर्फ़ लोहा यादव,अर्जुन यादव, सुनील यादव,अजय यादव,मोहरा यादव,विनोद यादव,सतेन्द्र सिंह,धर्मेंद्र यादव,रौनक कुमार,आयुष कुमार,नरेश यादव,अनिल यादव ,मृत्युंजय यादव, संतोष सहित बस्ती के महिला पुरुष नौजवान का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मेयर सुधा गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर लगाया मानगो का विकास रोकने आरोप, कहा-भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, न डरेंगे, न झुकेंगे”


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time