Jamshedpur : मेयर सुधा गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर लगाया मानगो का विकास रोकने आरोप, कहा-भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, न डरेंगे, न झुकेंगे”

एमएमसी बोर्ड की बैठक में हंगामा कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश का लगाया आरोप

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि उनका उद्देश्य मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक को विकास और जनहित के मुद्दों की बजाय विवाद और हंगामे का मंच बनाना है। मेयर ने कहा कि मानगो की जनता ने नगर निगम को विकास के लिए चुना है, लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए नगर निगम की व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा, “सरयू राय नहीं चाहते कि मानगो नगर निगम मजबूत हो और यहां विकास की गति तेज हो। बोर्ड बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के बजाय हंगामा खड़ा करने की कोशिश इसी मानसिकता को दर्शाती है। मानगो की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले नगर निगम के लिए उपलब्ध फंड को वापस लेने की स्थिति पैदा की गई और अब कुछ चहेते पार्षदों के माध्यम से नगर निगम के कामकाज को प्रभावित करने तथा उसे हाईजैक करने की कोशिश की जा रही है। मेयर ने कहा कि नगर निगम किसी व्यक्ति या राजनीतिक समूह की निजी जागीर नहीं है। यह मानगो की जनता की संस्था है और इसका संचालन कानून, नियम और जनहित के आधार पर होगा।

व्यवस्था पर नियंत्रण की कोशिश सफल नहीं होगी

मेयर ने कहा कि निर्वाचित पार्षदों का सम्मान नगर निगम की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन किसी भी पार्षद का इस्तेमाल नगर निगम की कार्यप्रणाली को बाधित करने के लिए नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “मैं सभी पार्षदों का सम्मान करती हूं। लेकिन नगर निगम को किसी व्यक्ति के राजनीतिक नियंत्रण में देने का सवाल ही नहीं उठता। मानगो की जनता ने हमें विकास की जिम्मेदारी दी है और हम उसी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।”

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, सरकारी राजस्व की क्षति अथवा नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार चाहे किसी के द्वारा किया गया हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी व्यक्ति की राजनीतिक पहुंच या दबाव के कारण जांच और कार्रवाई नहीं रुकेगी। नगर निगम में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी।”

मेयर ने कहा कि नगर निगम की सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में नियमों का पालन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी मामले में वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो उसकी जांच संबंधित सक्षम प्राधिकार के माध्यम से कराई जाएगी।

विकास के एजेंडे से नहीं भटकेंगे

मेयर ने कहा कि मानगो में सड़क, नाली, जलापूर्ति, सफाई, स्ट्रीट लाइट, जलजमाव, सीवरेज, पार्क, यातायात व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना नगर निगम की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, “राजनीतिक बयानबाजी और विवाद से मानगो का विकास नहीं होगा। विकास के लिए काम करना पड़ेगा, योजनाएं बनानी पड़ेंगी और उन्हें जमीन पर उतारना पड़ेगा। हमारी पूरी टीम इसी दिशा में काम कर रही है।”

उन्होंने बोर्ड के सभी निर्वाचित सदस्यों से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानगो के विकास के लिए एकजुट हों और बोर्ड बैठक को सार्थक चर्चा का मंच बनाएं।मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार के दबाव से वह पीछे नहीं हटेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं मानगो की जनता के प्रति जवाबदेह हूं। विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। किसी भी दबाव, धमकी या राजनीतिक हस्तक्षेप के आगे हम न डरेंगे, न झुकेंगे। मानगो के विकास के लिए हर जरूरी कदम पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।”

मेयर ने अंत में कहा कि मानगो नगर निगम किसी राजनीतिक व्यक्ति का नहीं, बल्कि मानगो की जनता का नगर निगम है। जनता के पैसे का सदुपयोग, पारदर्शी व्यवस्था और तेज विकास ही नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में महिला से चेन छिनतई मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई चेन बरामद

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छिनतई के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल को पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : 6 सितंबर को MLA सरयू राय राय द्वारा आयोजित शिक्षा सेमिनार में तीन सत्र होंगे, आंदोलन करने वाले छात्र भी होंगे शामिल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर साफ किया है कि 6 सितंबर को होने वाले सेमिनार में झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में कमियों के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time