Jamshedpur : मां तुझे सलाम संस्था ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर गुरुमसनी आने-जाने वाले यात्रियों के साथ कथित भेदभाव का लगाया आरोप 

जमशेदपुर :  टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर गुरुमसनी आने-जाने वाले यात्रियों के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाते हुए ‘मां तुझे सलाम’ संस्था ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन सौंपा। संस्था ने रेल प्रशासन से गुरुमसनी के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि टाटा-बादामपहाड़ रेल लाइन पर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, लेकिन गुरुमसनी के लिए पर्याप्त ट्रेनें उपलब्ध नहीं हैं। संस्था के अनुसार सुबह 4 बजे चलने वाली ट्रेन और सुबह 10 बजे की लोकल ट्रेन गुरुमसनी तक जाती हैं, जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अथवा परिचालन गुरुमसनी तक नहीं है। वहीं सुबह 6 बजे वाली ट्रेन का अप और डाउन दोनों परिचालन है, जबकि शाम 6 बजे वाली ट्रेन केवल अप दिशा में चलती है।

संस्था ने कहा कि गुरुमसनी क्षेत्र देश के लिए बड़े पैमाने पर लौह अयस्क उपलब्ध कराता है और रेलवे को भी यहां से महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद गुरुमसनी आने-जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त रेल सुविधा नहीं मिलना चिंता का विषय है। संस्था ने रेल प्रशासन से सवाल किया कि जब क्षेत्र से रेलवे को बड़ा राजस्व प्राप्त होता है, तो फिर यात्रियों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड की अन्य ट्रेनों का परिचालन भी जल्द से जल्द गुरुमसनी तक किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों, मजदूरों, व्यापारियों एवं अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को रेलवे एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और समस्या के समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान, मुकेश पाल, नंदकिशोर ठाकुर, फरीद मलिक, सुबोध सिंह सरदार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जमशेदपुर से कोलकाता जाएगा 30 सदस्यीय दल

Spread the love

Related Posts

 Potka : न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा में सम्मिलित हुई समाजसेवी दुखनी सोरेन, सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर पंचायत के कालिकापुर गांव में न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत को 12 को, डालसा ने आम लोगों के बीच चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से नेशनल लोक अदालत की तैयारियां प्रारंभ हो गई है. नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादित हों, इसके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time