जादूगोड़ा : धर्मडीह स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। मुख्य अतिथि सह स्कूल निदेशक मुद्रिका शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, विचारों और भविष्य को आकार देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य के निर्माता हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक मुद्रिका शर्मा, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा सभागार उत्साह और उमंग से भर गया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : सांड्रा में किसानों को मिला फसल सुरक्षा का प्रशिक्षण, जैविक कृषि को मिलेगा बढ़ावा



















































